सागर नगर: बिलहरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव मामला परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, SP को सौंपा ज्ञापन
17 जुलाई को बिलहरा चौकी में पूछताछ के बाद रामेश्वर प्रजापति का शव बिलहरा बस स्टैंड के यहां मिला था पुलिस के मुताबिक रामेश्वर की मौत ट्राली से गिरने के कारण हुई थी।अब इस मामले में रामेश्वर के परिजन व समाज के लोगो ने एक्सीडेंट कर हत्या करने की आशंका जताई है, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की SP से की है। भरण पोषण के लिए मुआवजा देने की भी मांग की है।