लोहंडीगुडा: चित्रकोट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात
चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं पर विचार रखे और विकास कार्यों को गति देने सहित जनसमस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया।