प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शाहाबाद में काटा गया केक, मंत्री रजनी तिवारी और ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा रहे मौजूद
शाहाबाद। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र पंचायत शाहाबाद के कार्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी की स्वीकृति के उपरांत आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी क्षेत्र पंचायत शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने की। इस दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केक काटने के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिंटू, उधरनपुर मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत, खंड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ रानू सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ प्रवीण सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 18, 2026