तेज आंधी में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों थमी रही वाहनों की रफ्तार
शाहाबाद। गुरुवार को तेज आंधी के चलते शाहाबाद वन विभाग के पास पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच धराशायी हो गया। पेड़ गिरते ही मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
अचानक सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते नजर आए। वहीं, मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहने से वाहनों की रफ्तार घंटों थमी रही।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच पेड़ पड़े रहने से हादसे का खतरा बना हुआ है।
Bilgram, Hardoi | Sep 18, 2026