मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त, एक दर्जन लोग लौटे
मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त हो चुका है। इस दौरान शनिवार की दोपहर बारह बजे तक एक दर्जन लोग बिना एंटी रेबिज इंजेक्शन लिये ही वापस लौट गये। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में एंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को कर दी गयी है।