मढ़ौरा: मढ़ौरा हाई स्कूल में परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबियत, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज
Marhaura, Saran | Feb 21, 2026 थानाक्षेत्र के मढ़ौरा हाई स्कुल स्थित परीक्षा केन्द्र में मैट्रिक परीक्षा देने गयी एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गयी जिससे अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ देर रात्रि तक चिकित्सक ने इलाज किया और खतरे से बाहर बताया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने शुक्रवार की रात्री नौ बजे बताया कि बिमार छात्रा रामपुर निवासी खुशी कुमारी है।