मढ़ौरा: मढ़ौरा में मैट्रिक परीक्षा तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Marhaura, Saran | Feb 19, 2026 मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शांतिपूर्ण वातावरण में संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा संपन्न हुई । इस संबंध में गुरुवार की दोपहर तीन बजे एसडीओ निधी राज ने बताया कि मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र के दसो परीक्षा केन्द्र पर शांतिपूर्ण वातावरण कराया जा रहा है। इस दौरान किसी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं किया गया।