उधवा: उधवा के बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण आहार प्रदर्शनी में सहायिकाओं ने पौष्टिक व्यंजन दिखाए
बाल विकास परियोजना कार्यालय उधवा में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे परियोजना स्तर पर पोषण आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रखंड के नौ सेक्टरों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।