सामरी कुसमी: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई मौत
कुसमी सामरी शुक्रवार कुसमी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में तेज रफ्तार पॉपुलर बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस गुमला से अंबिकापुर जा रही थी। दोनों मृतक कांची गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।