गुलाबगंज: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: विदिशा में जिला कांग्रेस ने फूंका पुतला, पुलिस से हुई झूमाझटकी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ने बुधवार शाम 6 बजे को विरोध प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा नीमताल से वाहन रैली निकाली जो माधवगंज चौराहे पहुंची, जहां पुतला दहन किया गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड से डाला पानी, पुलिस के साथ जमकर झूमा झटकी हुई, लेकिन जिले के विदिशा, गुलाबगंज, ग्यारसपुर कार्यकर्ता रहे शामिल।