हरिद्वार: शिवालिक नगर पालिका के सभी 7 मतदान केंद्रों का निरीक्षण पुलिस फोर्स के साथ CO ने किया
बुधवार शाम शिवालिक नगर पालिका के सभी 7 मतदान केंद्रों का CO नताशा सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण किया। रानीपुर पुलिस इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर पहुंची। सभी मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के CO ने निर्देश दिए। बुधवार शाम 6 बजे प्रेस नोट कर रानीपुर पुलिस ने जानकारी दी।