हरिद्वार: BHEL स्थित कन्वेंशन सेंटर में मतगणना के लिए कार्मिकों को दी गई ट्रेनिंग
BHEL स्थित कन्वेंशन सेंटर में 25 जनवरी को होने वाली मतगणना में कार्मिकों की ट्रेनिंग बुधवार से शुरू हो गई। ट्रेनिंग के पहले दिन सभी मतगणना के कार्मिकों को आलाधिकारियों ने ट्रेनिंग दी। सूचना विभाग ने विज्ञप्ति जारी करते बुधवार शाम 4 बजे करीब जानकारी दी कि सभी कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, निर्बाध और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।