बिहार: डीएम ऑफिस में जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 22 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर पदाधिकारी को दिया निर्देश
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 बिहार शरीफ पीएम ऑफिस में जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज 22 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया। बिहारशरीफ की एक महिला द्वारा उन्हें उनके परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को मामले में अग्रेतर कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया।