बिहार: जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित, हरदेव भवन में कराई गई वोटिंग
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। गुरुवार को हरदेव भवन के सभागार में अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग कराई गई जिसमें 34 सदस्यों में 21 सदस्य उपस्थित हुए। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 19 सदस्यों ने वोट डाला और खिलाफ में 2 सदस्यों ने वोट किया। जिससे जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को कुर्सी गवानी पड़ी है।