बिहार: आगामी पर्व को लेकर प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय में की गई बैठक
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 पटना प्रमंडल के आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी सरस्वती पूजा एवं महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें नालंदा के जिलाधिकारी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। आगामी पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कई प्रकार के निर्देश जारी किए गए।