बिहार: सेखाड़ा बीघा गांव से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के सेखाडा बीघा गांव से मारपीट के मामले में सुखदेव चौहान के पुत्र नीरज कुमार उर्फ नीरज चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सरमेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट के मामले में पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन के बाद कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार उर्फ नीरज चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।