बिहार: जंक्शन इम्प्रूवमेंट के तहत बिहार शरीफ में अतिक्रमित दुकानों को तोड़ने का काम हुआ शुरू, पदाधिकारी और पुलिस रही मौजूद
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 जंक्शन इम्प्रूवमेंट के तहत चौराहा चौड़ीकरण का काम गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। कुल 6 प्रमुख चौराहा का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसमें अस्पताल मोड़, खंडकपर और बड़ी पहाड़ी तिराहा को प्राथमिकता के साथ काम होना है। गुरुवार को बड़ी पहाड़ी तिराहा में सभी अतिक्रमित दुकानों को तोड़ा जा रहा है।