श्रीनगर कोतवाली में देर रात छात्रों का हंगामा।
श्रीनगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर देर रात छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने पुलिस पर एक छात्र से अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।मांग पूरी न होने पर छात्र कोतवाली परिसर में जमीन पर सोकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद रात करीब तीन बजे छात्रों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए ‘श्रीनगर पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
Pauri, Garhwal | Aug 25, 2026