कल देर रात श्रीनगर गढ़वाल में छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों और छात्रों के साथ CO श्रीनगर द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया। इसके विरोध में छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से कोतवाली में धरना दिया।
लंबे संघर्ष के बाद हमारी सलाह पर कोतवाल श्रीनगर द्वारा SSP पौड़ी से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए CO श्रीनगर का स्थानांतरण कर दिया गया।