गिरीश तिवारी के स्थानांतरण को लेकर कर्मचारी संगठन का विरोध।
उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के प्रांतीय महामंत्री गिरीश तिवारी, जो वर्तमान में देहरादून स्थित महानिदेशालय में कार्यरत हैं, के स्थानांतरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस प्रशासनिक कारण के संगठन के पदाधिकारी का स्थानांतरण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। संजय नेगी ने शासन से गिरीश तिवारी के स्थानांतरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्थानांतरण की कार्रवाई नहीं रोकी गई अथवा आदेश जारी होने की स्थिति में उसे निरस्त नहीं किया गया तो संगठन अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।
Pauri, Garhwal | Aug 24, 2026