भीलवाड़ा: उदलियास मारपीट कांड: कंजर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया उग्र प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
उदलियास गांव में कंजर समाज के लोगों के साथ कथित मारपीट और जातिगत उत्पीड़न के मामले को लेकर शुक्रवार को समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और बड़लियास थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।