करछना: उत्तरी लोक पर्व मोहल्ले में कबाड़ की गोदाम व दुकान में आग लगाने के मामले में नामजद 5 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
नैनी के उत्तरी लोकपुर मोहल्ले में मंगलवार की रात रंगदारी न देने पर कबाड की दुकान व गोदाम में मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा आग लगा दिया गया था। जिससे लगभग 10 लाख रुपए तक का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित शंभू वंशकार के तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ आगजनी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार शाम 4 बजे नाम जद आरोपी जेल भेजे गए।