करछना: नैनी में भाई दूज पर्व पर केंद्रीय कारागार व जिला जेल में बंद भाइयों के माथे पर बहनों ने तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की
नैनी स्थित केंद्रीय कारागार व जिला जेल में भाई दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बृहस्पतिवार सुबह से ही जेल में बंद भाइयों से मुलाकात करने के लिए बहनों की भीड़ जुट गई थी। जेल प्रशासन की अनुमति पर काफी संख्या में बहनों ने जेल में बंद भाइयों से मिलकर उनके माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर दीर्घायु की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।