करछना: मुंगारी गांव में कच्चे खपरैल घर की दीवार गिरने से सो रही 75 वर्षीय महिला की मौत, दो किशोर घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में बृहस्पतिवार देर रात को कच्चा खपरैल की दीवार अचानक भर भरा कर अचानक ढहने से उसके नीचे सो रही 75 वर्षीय महिला गीता देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके पास में सोए हुए दो नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका वीडियो शुक्रवार शाम 5 बजे करीब सामने आया।