करछना: भीटा पहाड़ पर आयोजित यम द्वितीया मेले में दुकानदारों से दबंगों द्वारा की जा रही अवैध वसूली, पीड़ित का वीडियो वायरल
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा पहाड़ पर आयोजित दो दिवसीय यम द्वितीया मेले में अलग-अलग जिले से दुकान लगाने के लिए व्यापारी पहुंचे हैं। जहां पर कुछ स्थानी दबंगों द्वारा मेला में आए दुकानदारों से प्रति व्यक्ति एक हजार से 15 सौ रुपए अवैध वसूली की जा रही है। पैसा न देने पर सख्त लहजे में धमकी मिल रही है। बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे के करीब वीडियो वायरल।