#पौड़ी की सियासत में बड़ा घटनाक्रम! भाजपा से यशपाल बेनाम का इस्तीफा
#पौड़ी की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य आंदोलनकारी, तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 18 अक्टूबर को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
यशपाल बेनाम ने पार्टी में अपनी क्षमताओं का समुचित उपयोग नहीं होने और घुटन महसूस होने को इस्तीफे की वजह बताया है। हालांकि, उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।
अब सबसे बड़ा सवाल—यशपाल बेनाम की अगली राजनीतिक पारी किस दिशा में जाएगी? उनके इस फैसले का पौड़ी की सियासत पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
📍 पहाड़ खबरसार Live | पौड़ी गढ़वाल
#यशपालबेनाम #BJP #पौड़ी #उत्तराखंडराजनीति #UttarakhandPolitics #PauriGarhwal #BreakingNews
Pauri, Garhwal | Oct 18, 2026