#त्योहारों को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, पौड़ी और श्रीनगर के बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च
#शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस!
आगामी त्योहारों एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पौड़ी और श्रीनगर के मुख्य बाजारों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
👮♂️ पुलिस ने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने, कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पौड़ी पुलिस का संदेश स्पष्ट है—त्योहार खुशियों के साथ मनाएं, शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
#PauriPolice #PauriGarhwal #SrinagarGarhwal #दशहरा #फ्लैगमार्च #उत्तराखंडपुलिस #कानूनव्यवस्था
Pauri, Garhwal | Oct 18, 2026