#मां ज्वाल्पा देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के अंतिम दिनों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
#शारदीय नवरात्र के अंतिम दिनों में जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां ज्वाल्पा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अष्टमी-नवमी के पावन अवसर और रविवार का दिन होने के चलते सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए दरबार पहुंचते रहे। 🔱
🌸 हरित क्रांति समूह की महिलाओं ने अपनी फूलों की बगिया से ताजे फूल लाकर मां के श्रृंगार के लिए मालाएं तैयार कीं। वहीं, मंदिर समिति की ओर से दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
🙏 मां के दरबार में पहुंचीं श्रद्धालु अनीता देवी ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर वह मां को चुनरी भेंट करने पहुंचीं। वहीं, मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश अंतवाल ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भंडारे के आयोजन की जानकारी दी।
जय मां ज्वाल्पा देवी! 🌺🔱
#मांज्वाल्पादेवी #जयमातादी #शारदीयनवरात्रि #पौड़ीगढ़वाल #उत्तराखंड #देवभूमि #धार्मिकआस्था #पहाड़खबरसारLive
Pauri, Garhwal | Oct 18, 2026