महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 427 विद्यार्थियों को वितरित की साइकिल एवं एक बालिका को स्कूटी
दूरी और आवागमन की कठिनाई किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा नहीं बनेगी – मंत्री सुश्री भूरिया
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने शुक्रवार को खरडूबड़ी, पारा एवं पिथनपुर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रमों में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं स्कूटी वितरित की। इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना दूरस्थ ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि हमारा संकल्प है कि दूरी और आवागमन की कठिनाई किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा में बाधा न बने। विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी लगन एवं मेहनत से अध्ययन करे और अपने माता-पिता, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करे।
खरडूबड़ी में 97 विद्यार्थियों को साइकिल एवं एक बालिका को स्कूटी वितरित
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने खरडूबड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ीबड़ी के 57 छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं एक बालिका को स्कूटी तथा शासकीय हाई स्कूल मातासुला डांगी के 40 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की।
पारा में 229 विद्यार्थियों को मिली साइकिल
मंत्री सुश्री भूरिया ने पारा में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारा के 103 विद्यार्थियों एवं पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारा की 126 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पिथनपुर में 101 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित
इसी क्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पिथनपुर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल पिथनपुर के 101 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की।
इस प्रकार मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा तीनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 427 छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं एक बालिका को स्कूटी वितरित की गई। साइकिल एवं स्कूटी प्राप्त करने पर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026