छठ महापर्व पर चेवाड़ा क्षेत्र में लगाए गए ईमाम गजाली के पोस्टर,
व्रतियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह जमुई सांसद प्रतिनिधि ईमाम गजाली की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
इस अवसर पर चेवाड़ा बाजार, अंबेडकर चौक, बसंत, श्रवणबीघा, राकांड़, चिंतावनचक और बहुआरा गांव सहित विभिन्न स्थानों के छठ घाटों पर ईमाम गजाली के बधाई संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने लोक आस्था के इस पावन पर्व पर सभी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।