भीलवाड़ा: 2 घंटे सराफा बाजार रहा बंद, व्यापारी बोले- सोने-चांदी के भाव बढ़ने पर दोबारा मांग रहे हैं बेचा हुआ गहना
भीलवाड़ा। सोने चांदी के बढ़ते दामों के बीच भीलवाड़ा में नया विवाद शुरू हुआ, व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिनों पहले ग्राहकों की ओर से बेचे सोने चांदी के गहनों को दोबारा नई रेट पर रुपए देने की बात कर रहे हैं इनमें कई महिला ग्राहक ऐसी भी है जो लगातार धमकियां भी दे रही है। सर्राफा व्यापारियों ने 2 घंटे बाजार बंद रखा जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।