भीलवाड़ा: पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जातिगत अपमान का लगाया आरोप
भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जाति सूचक अपमानित करने के बाद उसी के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में पीड़ित व्यक्ति ने बुधवार शाम करीब 4 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय के गुहार लगाई है। इस दौरान एसपी को ज्ञापन देकर पीड़ित व्यक्ति ने रजत रांका और एक महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग करी।