भीलवाड़ा: सर्किट हाउस के सामने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर विकास न्यास ने की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण को किया जमींदोज
भीलवाड़ा शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण पर नगर विकास न्यास ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार शाम करीब 4 बजे कार्रवाई की। सर्किट हाउस के सामने सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद नगर विकास न्यास की अतिक्रमण टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया ।