स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को आईएमए हॉल में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षाकर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति में आ रहे गेप के कारणों की पहचान कर त्वरित सुधार के निर्देश दिए।