लखीसराय: नया बाजार कवैया रोड से पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार
कवैया थाना कि पुलिस ने लखीसराय नया बाजार कवैया रोड व्यायामशाला गली वार्ड नंबर 25 से मध निषेध उत्पाद अधिनियम मामले में इसी मोहल्ला के रहने वाले महेंद्र राम चंद्रवंशी के पुत्र NBW वारंटी गौतम कुमार को गिरफ्तार किया है. गुरुवार अपराह्न 1:15 बजे मामले को लेकर का भैया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि वारंटी को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा जा रहा है.