मेहगांव: ग्राम गजना में 4 लोगों ने रास्ता रोककर शख्स के साथ की गाली-गलौज व मारपीट, केस दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 31, 2024 फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी सुनील तिवारी पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम गजना ने पुलिस को बताया। कि रमेश तिवारी, शैलेश तिवारी, महेश तिवारी एवं संदीप तिवारी ने श्मशान घाट के पास ग्राम गजना में फरियादी का रास्ता रोककर गाली गलौज कर दी। एवं मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फूप पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।