मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसराज होटल के सामने अमायन में अवैध शराब के साथ पकड़ा आरोपी ,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Jul 29, 2024 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक अब्दुल रहमान खान ने नगर भ्रमण के दौरान आरोपी रविंद्र पुत्र चंद्रकांत निवासी पचौरी मोहल्ला कस्बा अमायन को हंसराज होटल के सामने पकड़ा।तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.6 लीटर देसी शराब जप्त की। अमायन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।