मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंदरौआ धाम मंदिर परिसर के बाहर से अज्ञात चोर ने की बाइक चोरी, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 30, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजय पुत्र लक्ष्मण श्रीवास निवासी गणेशपुरा मुरैना ने पुलिस को बताया।कि 23 जुलाई को दंदरौआ धाम मंदिर परिसर के बाहर से अज्ञात चोर ने स्प्लेंडर प्लस बाइक नंबर एमपी 07 एमयू 1029 को चोरी कर ली। जिसकी कीमत लगभग 30000 रुपए बताई है।30 जुलाई को पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।