मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी के कुआ के सामने मौ मेहगांव रोड पर पुरानी रेंजिश के चलते फरियादी के साथ की मारपीट।
Mehgaon, Bhind | Jul 30, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी कौशल पुत्र राम लखन पचौरी निवासी श्यामपुरा ने पुलिस को बताया।कि पुरानी रंजिश के चलते सौरभ राजावत, सिद्धू राजावत निवासी ग्राम देवरा ने चौधरी के कुआ के सामने मौ मेहगांव रोड पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।