मेहगांव: फूप थाना क्षेत्र में भिंड इटावा रोड पर सेंट्रो कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर, शिकायत के आधार पर केस दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 31, 2024 फूप थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी राकेश रावत पुत्र छोटेलाल निवासी बीटीआई रोड शिवहरे का पुरा भिंड ने पुलिस को बताया। कि सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 30 सी 7402 के चालक ने भिंड इटावा रोड मरघट के पास फूप में तेजी व लापरवाही से चलाकर फरियादी की कार में टक्कर मार दी। जिससे फरियादी एवं उसके चाचा को चोट आई ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।