समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने अपनी पार्टी में टूट और बगावत की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें उनके समाजवादी पार्टी छोड़ने की संभावना जताई गई थी।
सनातन पांडेय ने कहा कि उनका समाजवादी पार्टी से बगावत करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "अगर मैं समाजवादी पार्टी से बागी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"
उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं। देश, संविधान, लोकतंत्र और समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ना उनकी प्राथमिकता है और वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे।
सनातन पांडेय के इस बयान को समाजवादी पार्टी में टूट की चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
#sanatanpandey #samajwadiparty_official #AkhileshYadav #OmPrakashRajbhar #politicsnews #Balliakhabar