इटाढ़ी: वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय में जनगणना 2027 को लेकर हुई बैठक
Itarhi, Buxar | Apr 11, 2026 इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आगामी जनगणना वर्ष 2027 की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडीओ) किरण कुमारी ने की। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के तहत होने वाले मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) पर विशेष चर्चा की गई।