बिरिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, विधायक व डीएम ने की गंगा आरती
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को मल्लावां क्षेत्र के बिरिया घाट पर गंगा स्नान मेला वर्ष 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। मल्लावां विधायक आशीष सिंह, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों ने गंगा तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
मेले के शुभारंभ के बाद विधायक और अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2026