🚨रुड़की से बड़ी खबर | होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़!
रोडवेज बस स्टैंड के पास होटल में पुलिस की छापेमारी, महिलाओं समेत होमगार्ड जवान सहित चार लोग हिरासत में।
रुड़की। हरिद्वार जनपद के रुड़की रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान महिलाओं समेत होमगार्ड जवान सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📍 स्थान: रुड़की, हरिद्वार (उत्तराखंड)
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
#Roorkee #HaridwarNews #CivilLines #PoliceRaid #HotelRaid #UttarakhandPolice #CrimeNews #UttarakhandNews #BreakingNews
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2026