🚨 हरदोई से बड़ी खबर
हरदोई में यातायात व्यवस्था की खुली पोल, भीषण जाम में फंसे DM साहब!
हरदोई शहर में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के चलते आए दिन लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सड़कों पर लग रहे जाम को लेकर अब यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
आज खुद हरदोई के जिलाधिकारी (DM) राहुल पांडेय भी जाम में फंस गए। इसके बाद DM राहुल पांडेय साहब ने पुलिसकर्मियों और अपने स्कॉर्ट को सड़क पर उतारकर जाम खुलवाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया।
सवाल यह है कि जब जिले के DM राहुल पांडेय को ही जाम में फंसना पड़ रहा है, तो आम जनता रोजाना किस परेशानी से गुजरती होगी?
आखिर हरदोई की यातायात व्यवस्था कब सुधरेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी शहर को जाम से मुक्ति दिला पाएंगे?
📍 City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का।
#HardoiNews #TrafficJam #HardoiTraffic #DMHardoi #हरदोई #यातायात_व्यवस्था #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 20, 2026