राजपुर: मुख्यमंत्री साइकिल योजना की खुली पोल, छात्राओं को बांटने से पहले ही खराब निकली साइकिलें
पड़ताल में सामने आया कि कई साइकिलों के चक्के बैंड हैं... कई साइकिलों में पेडल तक नहीं लगे हैं... जबकि कुछ साइकिलों में दूसरी तकनीकी कमियां भी देखने को मिली हैं। हैरानी की बात ये है कि छात्राओं को बांटी जाने वाली ये साइकिलें इस्तेमाल होने से पहले ही रिपेयरिंग के लिए साइकिल दुकानों तक पहुंच रही हैं। साइकिल स्टोर में खराब साइकिलों का पहुंचना खुद इस योजना के तहत