मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में डीडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में शुक्रवार को डीडीसी अवधेश कुमार आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में डीडीसी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के माध्यम से आशा एवं एएनएम से प्रत्येक माह चतुर्थ एएनसी जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।