मधेपुरा: मुरलीगंज थाना के पुलिसिया दबाव के बाद मारपीट केस के फरार अभियुक्त जय नाथ कुमार ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। पुलिसिया दबाव पढ़ने के बाद रामपुर गांव वार्ड नंबर एक निवासी मारपीट केस के फरार अभियुक्त न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। न्यायालय आदेश के बाद मारपीट केस के फरार अभियुक्त जय नाथ कुमार को मंडल का जेल भेज दिया।