मधेपुरा: शंकरपुर थाना पुलिस ने लालपुर गांव से महिला पुलिस बल के सहयोग से अपहृत युवती को बरामद किया
शंकरपुर प्रखंड के एक गांव से अपहृत हुई युवती के परिजन ने युवती के बरामदगी के लिए थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही महिला पुलिस के सहयोग से विभिन्न ठिकानों पर युवती के बरामदगी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर कल लालपुर गांव से महिला पुलिस के सहयोग से युवती को बरामद कर न्यायालय में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183के बयान के पेश किया।