मधेपुरा: मुरलीगंज थाना के पुलिसिया दबाव के बाद मारपीट मामले के फरार अभियुक्त बिजल महतो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया
मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर छापामारी कर रहे थे। पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद रामपुर टपड़ा टोला के मारपीट केस के फरार अभियुक्त बिजल महतो मधेपुरा न्यायालय में आकर आत्म समर्पण किया। न्यायालय आदेश के बाद मारपीट केस के फरार अभियुक्त बिजल महतो को मंडल कारा जेल भेज दिया।